24.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Sports सीनियर चैम्पियनशिप के लिए कोटा वुशु टीम की चयन ट्रायल 27 सितम्बर...

सीनियर चैम्पियनशिप के लिए कोटा वुशु टीम की चयन ट्रायल 27 सितम्बर को

wushu
File photo

कोटा। राजस्थान वुशु संध द्वारा आयोजित सीनियर महिला पुरुष वुशु प्रतियोगिता दिनाक 16 से 18 अक्टूबर तक जोधपुर में आयोजित होगी। कोटा वुशु टीम की चयन ट्रायल 27 सितम्बर मंगलवार को शाम 4 बजे उम्मेद सिंह स्टेडियम महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी पर होगी। इच्छुक खिलाडी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। आयु सीमा 18 वर्ष के ऊपर और 40 वर्ष के अंदर होनी चाहिये। निर्णायक के रूप के भूपेंद्र कुमार एनआईएस कोच सूरज गौतम, देवेन्द्र मालव, गजराज कश्यप, आकाश प्रताप सिंह होंगे। यह जानकारी जिला वुशु संध के महासचिव अशोक गौत्तम ने दी।

Advertisement