26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News गोवंश को लंपी रोग से बचाने के लिए पंजाबी समाज की पहल

गोवंश को लंपी रोग से बचाने के लिए पंजाबी समाज की पहल

-औषधीय लड्डू गोवंश को खिलाए

punjabi samaj
गोवंश को औषधीय लड्डू खिलाते पंजाबी समाज के पदाधिकारी

-पी के आहूजा-
कोटा। पंजाबी समाज कोटा जक्शन की ओर से लंपी रोग से गोवंश के बचाव का अभियान शुरू किया गया है। पंजाबी समाज के दीपक खत्री ने बताया कि गायों में फैले लंपी रोग से गौवंश का जीवन बचाने के लिए शम्भू हलवाई की देखरेख में आयुर्वेदिक औषधि तैयार की गई है। गुड़, काली मिर्च, अजवाइन, नीमगिलोय, लौंग, हल्दी, देशी घी, मजीठा, मुलेठी, काली झीरी, सनायपत्ती, आंवला आदि औषधियों के मिश्रण से लड्डू बनवाए। समाज के अध्यक्ष चंदरप्रकाश सचदेवा, सदस्य दिव्य कालरा, महेश कालरा,जितेंद्र चुग, तिलकराज अदलक्खा, संजीव कथूरिया, रामलाल चुग, गिरीश वधवा,सुरेंद्र अदलक्खा, संजय चुग,गौरव कथूरिया,विशाल नारंग,अनिल कालरा,यश गाँधी, आदी सभी सदस्यों ने स्टेशन क्षेत्र की हर गली बाज़ार में करीब 240 गौवंश को औषधीय लड्डू खिलाए। पंजाब समाज का गोवंश के लिए यह पुण्य कार्य जारी रहेगा।

Advertisement