लालू प्रसाद यादव आरजेडी के अध्यक्ष बने

12वीं बार पार्टी के अध्यक्ष बने हैं।

पटना। लालू यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। वह 2025 तक इस पद पर रहेंगें। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ क्यांेकि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव के अलावा और किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 10 अक्टूबर को आयोजित नवगठित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में औपचारिक रूप से लालू प्रसाद को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की घोषणा के साथ ही निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। लालू यादव ने नामांकन के पांच सैट दाखिल किए थे। नामाकंन दाखिल करने में मीसा भारती समेत सभी राजद के नेता मौजूद थे। लालू यादव के सभी नामांकन वैध पाए गए। लालू यादव 12वीं बार पार्टी के अध्यक्ष बने हैं।

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted