29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News नगर विकास न्यास की नदी पार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

नगर विकास न्यास की नदी पार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

atikraman
नदी पार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

-चन्द्र प्रकाश चंदू पत्रकार-
कोटा। नगर विकास न्यास की अतिक्रमण के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। आज सोमवार को नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा नदीपार महाराणा प्रताप चौराहे से केशवरायपाटन तिराहे तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि कुन्हाडी क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौराहे और अन्य निर्माण कार्यों की वजह से इस क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या रहती है। उस पर अतिक्रमण की वजह से वाहनों को रेंग रेंग कर चलना पडता है। वाहन चालकों और आम जन की परेशानी को समझते हुए नगर विकास न्यास ने अतिक्रमियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

Advertisement