34.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Literature कसमें खाना आसां है । मुश्किल कसम निभाना ना ।।

कसमें खाना आसां है । मुश्किल कसम निभाना ना ।।

akhlesh3
फोटो अखिलेश कुमार

-डॉ.रामावतार सागर-

ramavatar
डॉ.रामावतार मेघवाल “सागर”

उसने हमको जाना ना
दिल से अपना माना ना
कसमें खाना आसां है
मुश्किल कसम निभाना ना
क्या करते हो बतलाओ
खाना और कमाना ना
फुर्सत क्या मिलती होगी
फिर भी मिलने आना ना
तुमको बस आता क्या है
मुझको ही तड़फाना ना
मेरी हर हाँ का जवाब
ना ना ना ना ना ना ना
सागर तुम भी कह दो बस
तुम बिन और ठिकाना ना
डॉ.रामावतार सागर
कोटा, राज.

Advertisement