29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News मेला दशहरा में अव्यवस्थाओं को लेकर यूडीएच मंत्री से की शिकायत

मेला दशहरा में अव्यवस्थाओं को लेकर यूडीएच मंत्री से की शिकायत

दशहरा मेला में अव्यवस्थाओं और धाधली का आरोप लगाते हुए सत्ता पक्ष कांग्रेस व विपक्षी भाजपा पार्षदों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही है

shikayat

-चंद्र प्रकाश चंदू पत्रकार-
कोटा। कोटा नगर निगम में पार्षद अनिल सुवालका ने दशहरा मेला में अव्यवस्थाओं को लेकर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को पत्र लिखा है। दशहरा मेला में अव्यवस्थाओं और धाधली का आरोप लगाते हुए सत्ता पक्ष कांग्रेस व विपक्षी भाजपा पार्षदों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही है। इन शिकायतों की वजह से मेला समिति की अकारण बदनामी हो रही है। सुवालका ने मेले में चल रही बिना रसीद व अवैध दुकानों के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मेला परिसर से अवैध दुकानों को भी हटाने की मांग रखी ।

Advertisement