28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News दाई मुख्य नहर में लगाई एक व्यक्ति ने छलांग

दाई मुख्य नहर में लगाई एक व्यक्ति ने छलांग

रेलवे ब्रिज के नीचे पिलर में फस गया था शव

kota news

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर के पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की कोई व्यक्ति किशोरपुरा ऐलिवेटेड रोड से दायीं मुख्य नहर की और कूद गया है। सूचना पर अग्निशमन गोताखोर रेस्क्यू टीम द्वारा कल देर रात तक दांयी मुख्य नहर में दूर दूर तक तलाश किया किन्तु कल सफलता प्राप्त नहीं मिल पाई। आज सुबह जल्दी ही गोताखोर रेस्क्यू टीम द्वारा तलाश किया तो दांयी मुख्य नहर में रेल्वे ब्रिज के नीचे के पिलर पर शव फंसा हुआ मिला, जिसे बड़ी मुश्किल से गोताखोरों द्वारा निकाला गया। मृतक की पहचान कमल सेजवानी निवासी स्टेशन के रूप में हुई है। गोताखोर टीम ने शव को निकाला एवं गुमानपुरा पुलिस को सुपुर्द किया है

Advertisement