34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News वार्ड आठ की समस्याओं के समाधान की मांग

वार्ड आठ की समस्याओं के समाधान की मांग

ward8

कोटा। अखिल भारतीय अंसगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस आईटी सेल डिपार्टमेंट राजस्थान के चेयरमैन दुष्यन्त सिंह गहलोत ने वार्ड 8 के स्थानीय निवासियों की समस्याओं को पार्षद एवं नगर निगम कोटा दक्षिण उप महापौर पवन मीणा के नाम उनके पीए को पत्र लिख ज्ञापन भेजा। उन्होंने फोन कर समस्या को जल्द दुरस्त करने की मांग की। गहलोत ने कहा वार्ड 8 के लोग सड़क निर्माण के साथ वार्ड में नालियों के निर्माण , वार्ड में डेली साफ-सफाई करवाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोग नगर निगम उप महापौर मोहदय से चाहते हैंकि वो वार्ड के पार्षद होने के नाते परिहार गार्डन के पीछे बसी मोरिया नगर कालोनी नगर निगम में आने के बाद अपने जनप्रतिनिधि से स्थानीय वाशिन्दे नए मकान बनने के बाद से सड़क का निर्माण व उसमें पानी की लाइन भी बिछवाने की चाह रखते हैं। वार्ड बड़ा होने के कारण लोग सफाई कर्मचारी लगाने की मांग भी करते हैं। गहलोत ने कहा लोगों ने वार्ड की प्रमुख समस्याओं से रूबरू कराया। वार्ड में सड़कों के निर्माण नहीं होने वाली परेशानी के बारे में बताया और उन्हें शीघ्र दूर करने की मांग की। उप महापौर पवन मीणा के पीए ने आश्वासन दिया ओर कहा की जल्द वार्ड में होंगे विकास कार्य।

 

Advertisement