35.3 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News कोटा में अब दशहरा मेला के साथ लगेगा अमृत हाट मेला

कोटा में अब दशहरा मेला के साथ लगेगा अमृत हाट मेला

अमृता हाट का आयोजन स्वयं सहायता समूहों के उत्कृष्ट उत्पादनों की बिक्री के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संस्कृति के आदान प्रदान का माध्यम भी है

amritahaat meeting

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। राजस्थान के कोटा में अमृत हाट मेला का आयोजन यहां हर साल लगने वाले राष्ट्रीय दशहरा मेला के समय आयोजित किये जाने का निर्णय किया गया क्योंकि दशहरा मेला में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने के कारण अमृत हाट मेले में भी जन भागीदारी बढ़ेगी। अब कोटा में अगले साल 16 से 22 दिसम्बर तक संभाग स्तरीय अमृत हाट मेला का दशहरे मेले के समय पर ही आयोजन होगा।
कोटा के संभागीय आयुक्त दीपक नंदी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि वे महिला अधिकारिता विभाग के शासन सचिव से वार्ता कर समन्वय स्थापित करते हुए इस बारे में आवश्यक बंदोबस्त करें ताकि अमृत हाट मेले में अधिक से अधिक आम नागरिकों और महिला सहायता समूह की भागीदारी सुनिश्चित हो और इसका अधिक से अधिक लाभ आम आदमी को मिल सके।
श्री नन्दी ने एक बैठक में विभागवार जिम्मेदारी तय करते हुए सभी व्यवस्थाऐं समय पर पूरा करने के निर्देश दिये गये व कहा कि अमृता हाट मेला कोटा के नागरिकों के लिए गुणवत्तपूर्ण उत्पादों की खरीद एवं प्रदर्शनी के लिए अच्छा विकल्प है। इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जावे जिससे स्वयं सहायता समुहों के उत्पादों की बिक्री के लिए प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने कहा कि 7 दिवसीय अमृता हाट का आयोजन स्वयं सहायता समूहों के उत्कृष्ट उत्पादनों की बिक्री के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संस्कृति के आदान प्रदान का माध्यम भी है। इसमें सभी विभाग सक्रियता से भाग लेकर दी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। उन्होंने अमृता हाट मेले के आयोजन का प्रचार प्रसार संभाग के सभी जिलों में करने एवं राज्य के सभी जिलों के उत्कृष्ट उत्पाद करने वाले समुहों का आमंत्रित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मेला आयोजन से पूर्व नगर निगम एवं नगर विकास न्यास शहर में फ्लैक्स लगाकर प्रचार प्रसार करे जिससे अधिक से अधिक नागरिक मेले का लाभ उठा सकें।
उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग मनोज मीणा ने बताया कि अमृता हाट मेले में का आयोजन संभाग स्तर पर किया जाता हैं। इस बार राज्यभर के महिला स्वयं सहायता समुहों के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी एवं खरीद की सुविधा होगी। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ममता तिवारी, उपायुक्त नगर निगम उत्तर गजेन्द्र सिंह, उपायुक्त नगर निगम (दक्षिण) अम्बालाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक अमरसिंह, राजीविका की जिला प्रबन्धक नेहा चतुर्वेदी, शहरी प्रबन्धक हेमलता गांधी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted