30.4 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News कोटा के विकास कार्यों से अभिभूत नजर आए डोटासरा

कोटा के विकास कार्यों से अभिभूत नजर आए डोटासरा

कोटा शहर के भ्रमण के दौरान श्री डोटासरा ने पिछले करीब चार सालों में कोटा शहर में हुये विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया और उनकी जमकर सराहना की और कहा कि कोटा अब एक अलग ही स्वरूप लिए हुए नजर आता है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री और कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शांति धारीवाल की तारीफ की और कहा कि उनकी कोशिशों से ही इन विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया जा सका है

jagmandir

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कोटा शहर में हुए विकास कार्यों को देखकर अभिभूत नजर आए और कहा कि कोटा सच्चे अर्थों में राजस्थान का स्मार्ट सिटी बन गया है।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष.राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कोटा में आने के दौरान की जा रही तैयारियों का जायजा लेते समय कोटा शहर के भ्रमण के दौरान श्री डोटासरा ने पिछले करीब चार सालों में कोटा शहर में हुये विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया और उनकी जमकर सराहना की और कहा कि कोटा अब एक अलग ही स्वरूप लिए हुए नजर आता है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री और कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शांति धारीवाल की तारीफ की और कहा कि उनकी कोशिशों से ही इन विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया जा सका है।

kota
श्री डोटासरा ने कहा कि कोटा अद्भुत शहर नजर आ रहा है। चार साल में और इससे पहले कांग्रेस शासन में जो विकास कार्य हुए हैं, उससे कोटा स्मार्ट सिटी बन गया है। श्री डोटासरा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बना सके लेकिन सही मायने में स्मार्ट सिटी देखना है तो कोटा जरूर आइए मुख्यमंत्री और नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा को बेहद नायाब शहर बन गया है। उन्होंने कहा कि लोग घूमने विदेश जाते हैं लेकिन अब कोटा ही पर्यटन विकास से अद्भुत हो गया। इस खूबसूरत शहर को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आएंगे।

horse

कोटा में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य मंत्रियों को कोटा के विकास कार्यो का अवलोकन करवाते हुये उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। अनंतपुरा फ्लाईओवर, गोबरिया बावड़ी अंडरपास एरोड्रम अंडरपास सलीम सिंह की हवेली किशोर सागर महापुरुषों की प्रतिमाएं अंटाघर अंडरपास गवर्नमेंट कॉलेज सहित अन्य सौंदर्य करण एवं विकास कार्यों को मंत्रियों एवं प्रदेश अध्यक्ष ने देखा और बेमिसाल बताया।

Advertisement