35.3 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News बदल गई है छवि…

बदल गई है छवि…

-अखिलेश कुमार-

अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)
स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्यों से वर्तमान में कोटा की छवि एकदम बदल गई है। एक समय बदहाल पडे चौराहे और सडकों को इस तरह सजा और संवार दिया गया है कि चाहे कोटा स्टेशन के रास्ते से या बंूदी रोड से अथवा बारां रोड से शहर में प्रवेश किया जाए तो यह एक दम बदला हुआ नजारा सामने आता है।

ghoda chohraya
फोटो अखिलेश कुमार

कोटा के केन्द्र बिन्दू किशोर सागर तालाब की भी काफी कुछ काया पलट हो गई है। अब इन सडकों के किनारे से अतिक्रमण हटाने की जिस तरह कार्रवाई चल रही है यदि इसे निरंतर जारी रखा जाए तो कोटा के सौंदर्य में चार चांद लग जाएंगे। यही हाल हमेशा भीड भरे रहने वाले एयरोडाम सर्कल और घोडा चौराहे का है।

ghodachoraha
फोटो अखिलेश कुमार

फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार ने घोडा चौराहे की अलग-अलग रौशनी में फोटो लिए हैं जो इसकी खूबसूरती को बयां करते हैं।

 

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted