26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Election गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू, 788 उम्मीदवारों की...

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू, 788 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दाव पर

प्रथम चरण में कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में है। इनमें आम आदमी पार्टी के सीएम फेस इसुदान गढवी भी शामिल हैं। गढवी देव भूमि द्वारका जिले की खंभालिया सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनके अलावा आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा, पूर्व मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी भी चुनाव मैदान मे है।

-द ओपिनियन-

गुजरात विधानसभा चुनाव में एक दिसंबर गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। भाजपा गुजरात में लगभग ढाई दशक से सत्ता पर काबिज है। उसे इस बार कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी से भी चुनौती मिल रही है। कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गुजरात में पहले चरण में 19 जिलों के 89 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पहले चरण के चुनाव के में 788 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
भाजपा 27 साल के शासन के बाद फिर जनादेश चाहती है और कांग्रेस लम्बा वनवास खत्म कर सत्ता में वापसी चाहती है जबकि आम आदमी पार्टी अपने लिए यहां बडी राजनीतिक संभावनाएं देख रही है। तीनों की उम्मीदें त्रिकोणीय संघर्ष में उलझी हैं।

पहले चरण में कुल 788 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन किसी भी पार्टी ने महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया। पहले चरण की कुल 89 सीटों पर 70 महिला प्रत्याशियों ने भरोसा जताया है।यानी प्रथम चरण में 9 प्रतिशत से भी कम महिला प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने 14 तो भाजपा ने 12 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है।

Advertisement