26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Election मतदाताओं ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 788 प्रत्याशियों का...

मतदाताओं ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 788 प्रत्याशियों का किया भाग्य तय

election

-द ओपिनियन-

त्रिकोणीय मुकाबले वाले गुजरात विधानसभा के चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शाम पांच बजे सम्पन्न हो गया। पहले चरण में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 56.88 फीसदी मतदान की संभावना है। पहले चरण में गुरूवार को सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिणी गुजरात के 19 जिलों की 89 सीट के लिए मतदान हुआ। पहले चरण के चुनाव के में 788 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जिन 89 सीटों पर आज मतदान हुआ है, वहां पिछली बार भाजपा को 48 और कांग्रेस को 40 सीटें मिली थीं।
भाजपा 27 साल के शासन के बाद फिर जनादेश चाहती है और कांग्रेस लम्बा वनवास खत्म कर सत्ता में वापसी चाहती है जबकि आम आदमी पार्टी अपने लिए यहां बडी राजनीतिक संभावनाएं देख रही है। तीनों की उम्मीदें त्रिकोणीय संघर्ष में उलझी हैं।

फिलहाल अंतिम आंकडे उपलब्ध नहीं हुए हैं लेकिन अनुमान 57 फीसदी का है क्योंकि अपराह्न तीन बजे तक 48.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। अधिकांश मतदान केन्द्रों पर लम्बी लाइने देखी गईं। कुछ छिटपुट घटनाओं और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की कुछ शिकायतों को छोड़कर सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया कमोबेश शांतिपूर्ण रही। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Advertisement