24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home nature वाकई हो गया है कोटा का काया पलट

वाकई हो गया है कोटा का काया पलट

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)

कोटा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की वजह से कोटा का पहले ही काया कल्प हो चुका है। जो कार्य शेष हैं उनको भी तुरत फुरत कराया जा रहा है। भारत जोडो यात्रा के संदर्भ में यहां आए नेताओं ने भी कोटा में हुए विकास कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

ak1
रोशनी में जगमगाता चंबल रिवर फ्रंट। अखिलेश कुमार

अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के साथ झालावाड जिले में प्रवेश कर चुके हैं और अब कोटा होकर उनकी यात्रा गुजरेगी। ऐसे में कोटा को और चमकाया जा रहा है। अनंतपुरा से स्टेशन तक का रास्ता रेड लाइट फ्री हो चुका है तो कोटा की जीवनदायनी चंबल पर भी चंबल रिवर फ्रंट का कार्य अंतिम चरण में है।

ak2
कभी अंधेरे में डूबा रहने वाला झालावाड रोड रोशनी में जगमगाता हुआ। अखिलेश कुमार

भारत जोडो यात्रा के दौरान कोटा आने वाले देश भर के लोगों को कोटा शहर का भव्य रुप दिखाई देगा। कोटा शहर का कैसे काया पलट हुआ है इसे फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार ने अपने कैमरे से दर्शाया है। उन्होंने ये फोटो तडके कोहरे के बीच खूबसूरती से क्लिक किए ताकि प्रदूषण के सबसे कम स्तर के बीच इसकी खूबसूरती को देखा जा सके।

Advertisement