29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News राजस्थान में पहले दिन की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, राजस्थान में एकता...

राजस्थान में पहले दिन की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, राजस्थान में एकता के संदेश के लिए राहुल ने गहलोत-पायलट को रखा साथ

कुछेक अवसरों पर श्री गांधी ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री श्री पायलट से अलग-अलग बातचीत भी की। हालांकि इसका कोई ब्योरा नहीं मिल पाया। यात्रा के शुरुआती चरण से ही श्री गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को अपने साथ रख कर प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर से एका का संदेश देने की कोशिश की

-कृष्ण बलदेव हाडा-

kbs hada
कृष्ण बलदेव हाडा

कोटा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज पहला दिन है। श्री गांधी ने झालावाड़ जिले में रायपुर के समीप काली तलाई से अपनी यात्रा शुरू की।
श्री गांधी के साथ भारी भीड़ का काफिला चल रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश, कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी श्री गांधी के साथ कदम ताल मिलाते हुए चल रहे हैं। रास्ते में कुछेक अवसरों पर श्री गांधी ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री श्री पायलट से अलग-अलग बातचीत भी की। हालांकि इसका कोई ब्योरा नहीं मिल पाया। यात्रा के शुरुआती चरण से ही श्री गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को अपने साथ रख कर प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर से एका का संदेश देने की कोशिश की।
अभी तक श्री गहलोत और श्री पायलट के बीच इसी यात्रा के दौरान किसी तरह की तल्खी देखने को नजर नहीं है। हालांकि श्री गांधी की उपस्थिति में भी इन दोनों नेताओं के बीच आपसी संवाद करते हुए देखने को नहीं मिला लेकिन दोनों की बॉडी लैंग्वेज से इस बात का पता लग रहा था कि वे निश्चिंत भाव से इस यात्रा में शामिल हो रहे है। उल्लेखनीय है कि कल रात को भी श्री गहलोत को श्री पायलट ने चंवली चौराहे पर स्वागत सभा के पहले लोक कलाकारों के साथ हाथ से हाथ मिला कर काफी देर तक नृत्य किया था। आज अपनी राजस्थान में पहली दिन की यात्रा के दौरान श्री गांधी का लगभग 34 किलोमीटर तक पैदल सफर करने का कार्यक्रम है। हालांकि इस पूरी यात्रा के दौरान आमतौर पर श्री गांधी तकरीबन 25 किलोमीटर ही रोजाना चलते रहे हैं लेकिन आज श्री गांधी की यात्रा की गति को बढ़ाया गया है।

rahul gehlot
भारत जोडो यात्रा के राजस्थान पहुंचने पर राहुल गांधी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कमलनाथ के साथ सेल्फी लेते हुए। फोटो सोशल मीडिया

श्री गांधी रास्ते में दोपहर में भोज के बाद अपने काफिले के साथ झालावाड़ की ओर रवाना हो जाएंगे और झालावाड़ से पहले झालरापाटन में शाम को चंद्रभागा चौराहे पर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे और उनका पास में स्थित खेल संकुल में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। इसके बाद 6 दिसम्बर की सुबह वे कोटा जिले की ओर प्रस्थान कर जाएंगे।
आज रास्ते में जगह-जगह श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिये सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उमड़े और ऐसे लोग बहुत से थे जिन्होंने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उठा रखा था और जब भी श्री गांधी और उनका काफिला नजदीक से गुजरा तो उन लोगों ने
तिरंगा झंडा लहरा कर उनका भावभीना अभिनंदन किया। श्री गांधी की यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं और नजदीकी केवल उन्हीं लोगों को आने दिया जा रहा है जिनसे मुलाकात पहले से तय की हुई है। उनसे भी श्री गांधी कहीं रुकने की जगह चलते-चलते ही ऐसे लोगों से संक्षेप में संवाद कर रहे हैं। इनमें कई कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

Advertisement