33.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home nature फूल खिले हैं…

फूल खिले हैं…

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)

कोटा। इन दिनों सर्दी का मौसम आते ही फूलों की बहार है। कोटा के गणेश उद्यान में मालियों ने कलाकारी से फूलों के पौधों को रौपा है। दूर से ऐसा महसूस होता है मानो फूलों का गलीचा बिछा हो।

whatsapp image 2022 12 06 at 09.12.11
फोटो अखिलेश कुमार

यह मौसम गुलदाउदी पुष्प का है। सर्दियों में इस पुष्प की बहार रहती है और कई जगह इसके कम्पटीशन भी आयोजित किए जाते हैं। इस पुष्प को जाडे की रानी भी कहा जाता है।

whatsapp image 2022 12 06 at 09.12.12
फोटो अखिलेश कुमार

गुलदाउदी एक मौसमी सजावटी फूलों का पौधा है। इसकी लगभग 30 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। मुख्यतः यह एशिया और पूर्वाेत्तर यूरोप मे पाया जाता है।

whatsapp image 2022 12 06 at 09.12.13 (1)
फोटो अखिलेश कुमार

ग्रीक भाषा के अनुसार क्राइसैंथिमम शब्द का अर्थ स्वर्णपुष्प है। इस जाति का पुष्प छोटा तथा सम्मित एनीमोन सदृश होता है।

whatsapp image 2022 12 06 at 09.12.14
फोटो अखिलेश कुमार

गुलदाउदी के फूल छोटे और बड़े दो प्रकार के होते हैं। छोटे तथा सफेद अथवा पीले रंग के फूल वाली गुलदाउदी औषधि के लिए अधिक गुणकारी है। इस पर फूल और फल लगने का समय सितम्बर से फरवरी तक होता है।

whatsapp image 2022 12 06 at 09.12.14 (1)
फोटो अखिलेश कुमार

 

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted