33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिले

स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिले

कोटा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर कैथून ग्राम पंचायत भीमपुरा में विद्यार्थियों को निशुल्क स्वेटर, मौजे, टोपे आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजराज सिंह जी पी ई ई ओ भीमपुरा थे। शाला प्रधान गजराज सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सविद्यालय की प्रबोधक अध्यापिका पूनम कंवर की प्रेरणा और प्रयासों से भामाशाह और समाजसेवी चेतन सैनी द्वारा उपयुक्त सामग्री उपलब्ध करवाई गइर्। जिसे पी ई ई ओ साहब की उपस्थिति एवं गांववासियों के समक्ष वितरण किया गया।

01

विद्यालय के समस्त 70 बच्चों के बैंक में खाते भी खुलवाए गए। विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाह चेतन सैनी का आभार व्यक्त किया गया। निशुल्क स्वेटर आदि पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चे कड़ाके की सर्दी में अपना बचाव कर सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में शाला प्रधान द्वारा अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

Advertisement