29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Sports कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

सांगोद।  सांगोद नगर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोटा जिला द्वारा पराक्रमी संस्कार सप्ताह के निमित्त  ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कोटा जिले से कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सह प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख इंदर राज मीणा, जिलाअध्यक्ष मथुरा लाल मेहता,बजरंग दल विभाग संयोजक नन्दलाल प्रजापति, जिला मंत्री बनवारी गौड हतोड़िया,बजरंग दल कोटा जिला संयोजक रामेश्वर राठौर ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता के मैच पीटीआई नंदलाल कुशवाह,गणेश यादव के मार्गदर्शन में हुए फाइनल मैच में खजूरी की टीम विजेता रही। वहीं द्वितीय स्थान पर इटावा की टीम रही। अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को शील्ड देकर दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सह जिला संयोजक नन्दबिहारी नागर, प्रखंड अध्यक्ष जीतमल गोचर, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मुरारी नागर, प्रखंड मंत्री बलराम प्रजापति,सह मंत्री मनोज सालवी,प्रखंड सहसंयोजक पिंटू सेन, नगर अध्यक्ष धनराज नागर, नगर सह संयोजक लाला नायक, नरेश गौड़, नगर समाजिक समरसता प्रमुख घनश्याम सुमन मौजूद रहे।

Advertisement