26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Career Guidance जेईई एडवांस्ड 4 जून को, 30 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

जेईई एडवांस्ड 4 जून को, 30 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा. देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश-परीक्षा जेईई-एडवांस्ड 04 जून रविवार को 2 शिफ्ट में होगी। मोशन एजुकेशन के सीईओ नितिन विजय ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड-2023 की आयोजक संस्था आईआईटी गुवाहाटी की ओर से गुरुवार को परीक्षा से संबंधित जानकारी ऑफिशियल-वेबसाइट पर जारी कर दी गई। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल रविवार प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 04 मई गुरुवार शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। फीस 05 मई को शाम 5 बजे तक जमा करवाई जा सकेगी।

एडमिट कार्ड 29 मई को जारी कर दिए जाएंगे। रिकॉर्डेड रेस्पांस शीट 09 जून को जारी की जाएगी। तत्पश्चात 11 जून को प्रोविजनल उत्तर-तालिकाएं जारी होंगी जिन पर 12 जून तक आपत्तियां दर्ज की जा सकेगी। 18 जून को फाइनल उत्तर-तालिकाएं तथा परीक्षा-परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा-परिणाम जारी होते ही 19 जून से ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी-जोसा द्वारा सीट-अलॉटमेंट की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

नितिन विजय ने बताया कि जेईई मेन के इंफॉर्मेशन ब्रोशर के अनुसार सीएसएबी-काउंसलिंग के तहत एनआईटी/ट्रिपल-आईटी तथा जीएफटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों को 75 फीसदी और एससी व एसटी कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 65 फीसदी अंक होना आवश्यक है। इसमें टॉप 20परसेंटाइल का हवाला नहीं दिया गया है। 22 दिसंबर को जारी किए गए जेईई एडवांस्ड के इनफॉरमेशन ब्रोशर में यह पूर्णतया स्पष्ट कर दिया गया है कि 75 और 65 फीसदी अंकों अथवा संबंधित कैटेगरी के टॉप-20-परसेंटाइल में होना आईआईटी-प्रवेश के लिए अनिवार्य है।

Advertisement