26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Education पेपर लीक से परीक्षा निरस्त, स्टूडेंट हताश

पेपर लीक से परीक्षा निरस्त, स्टूडेंट हताश

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

dushayant singh gehlot
दुष्यंत सिंह गहलोत

कोटा। राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 प्रतियोगी परीक्षा का सामान्य ज्ञान और शिक्षा मनोविज्ञान की परीक्षा जो सुबह 9 से 11 बजे तक होनी थी वह निरस्त कर दी गई है।

कोटा में 57 केंद्रों पर यह परीक्षा होनी थी और 18614 अभ्यर्थी इसके लिए पंजीकृत थे। जैसे ही पेपर लीक की सूचना मिली तो सभी सेंटरों पर अफरा-तफरी मच गई। कई सेंटरों पर तो पेपर भी बंट चुके थे।

स्टूडेंट को वापस एग्जाम सेंटर से भेज दिया गया । तो स्टूडेंट्स बहुत दुखी हुए। स्टूडेंट्स का कहना है कि इस तरह पेपर आउट बार बार होते रहेंगे तो हम सब का भविष्य अंधकार में हो जाएगा। इतनी तैयारी करने के बाद एकदम इस तरह की सूचना मिली। हमारी पूरी तैयारी पर पानी फिर गया।

Advertisement