28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News हाड़ा , विजयवर्गीय, चौहान का अभिनंदन

हाड़ा , विजयवर्गीय, चौहान का अभिनंदन

– पौधा रोपण व गीता की प्रतिमा भेंट

कोटा। स्मृतिवन प्रबंध सुरक्षा समिति एवं पर्यावरणप्रेमियों ने गत दिवस बाढ़ सुखाड़ विश्व जन आयोग में मनोनीत होने पर चम्बल संसद के संरक्षक यज्ञदत्त हाड़ा तथा जल बिरादरी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश विजयवर्गीय तथा आईएसटीडी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता चौहान का अभिनंदन किया गया। चम्बल संसद के अध्यक्ष केबी नंदवाना ने कहा कि चम्बल में गिर रहे गंदे नालों को रोकने के प्रयास तेज किए जाऐंगे इसके लिए समाज में जन जागृति के साथ ही सरकार के विभागों से इस योजना पर जानकारी एकत्र की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि सरकार रिवर फ्रंट के साथ ही चम्बल शुद्धिकरण पर भी ध्यान दे। समृति वन प्रबंध समिति के सचिव मुकेश सुमन ने बताया के इस अवसर पर निर्माणाधीन लव कुश वाटिका में अवलोकन किया तथा चम्बल संसद के समन्वयक बृजेश विजयवर्गीय के जन्म दिन पर पौधारोपण किया। अनिता चौहान ने हाड़ा एवं विजयवर्गीय को श्रीमद् भागवत गीता की प्रति भेंट की। वन विभाग के धर्मराज बैरवा तथा वन रक्षक नीतू मालव ने पर्यावरणप्रेमियों का स्वागत किया। प्रतिभागियों ने लव कुश वाटिका के कार्यों का अवलोकन किया। बुधवार प्रातः अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षण अरूण प्रसाद ने भी वाटिका का निरीक्षण कर अधिकरियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement