25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home crime बिहार जहरीली शराब कांड के मोस्ट वांटेड को दिल्ली में धर दबोचा

बिहार जहरीली शराब कांड के मोस्ट वांटेड को दिल्ली में धर दबोचा

crime news

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बिहार के जहरीली शराब कांड के मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। हाल ही में बिहार के छपरा जिले में हुए जहरीली शराब कांड में लगभग 80 लोगों की जान गई थी। आरोपी की पहचान राम बाबू महतो (35) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शहर के द्वारका इलाके से इस आरोपी को पकड़ा है। हालांकि इस कांड में सरकारी आंकडा 38 का है। इस कांड के बाद से बिहार में हंगामा मचा हुआ है। जहां विपक्ष पीडित परिवारों को मुआवजा देने की मांग पर अडा है वहीं सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट मना कर दिया है।

बिहार में नकली शराब त्रासदी से संबंधित मामलों में वांछित राम बाबू महतो के छिपे होने की सूचना मिली थी। आरोपी राम बाबू महतो की बिहार पुलिस से पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसे पकडा है। बिहार पुलिस को उसकी तलाश थी। वह उसने जहरीली शराब कांड के सामने आने के बाद बिहार से फरार हो गया था।

पुलिस टीम ने आरोपी के द्वारका के ठिकाने का पता लगाया और छापेमारी कर आरोपी महतो को गिरफ्तार कर किया। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस को भी दी हैं।

Advertisement