24.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Politics and Current Affairs महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार के आरोपी डीएमके के दोनों कार्यकर्ता पार्टी से...

महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार के आरोपी डीएमके के दोनों कार्यकर्ता पार्टी से निलंबित

dmk

-विष्णुदेव मंडल-

विष्णु देव मंडल

(चेन्नई के स्वतंत्र पत्रकार)

चेन्नई। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने अपने उन दोनों कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है जिन्होंने विगत शनिवार को एक सार्वजनिक सभा के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और गाली गलौज किया था।
विरूगमवाककम में डीएमके द्वारा शनिवार को आयोजित सभा में डीएम कैडर के 2 कार्यकर्ता एक महिला पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौज और दुर्व्यवहार करते पाए गए थे। इस प्रकरण से डीएमके के प्रत्येक शासनकाल में महिला उत्पीडन के मामलों पर सवाल उठाए जा रहे थे। तमिलनाडु के अधिकांश राजनीतिक दलों द्वारा काफी आलोचनाएं की जा रही थी। तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल एआईएडीएमके के पूर्व मुख्यमंत्री पलनीस्वामी और भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई एआईडीएमके की पूर्व महासचिव वीके शशि कला सरीखे कई विपक्षी नेताओं ने डीएमके सरकार में महिलाओं के उत्पीडन पर चिंता व्यक्त करते हुए उन पार्टी कार्यकर्ता पर कार्रवाई की मांग की थी जिन्होंने महिला पुरुष पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया था।
चारों तरफ से सरकार पर हो रहे हमले के मद्देनजर डीएमके के जनरल सेक्रेटरी दुरैमुरूगन ने अनुशासनहीनता के कारण अपीे पार्टी के दो कार्यकर्ता प्रवीण और सी.एकामबरम को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।
डीएमके नेता दुरैमुरूगन ने पत्रकारों को बताया की प्रवीण और एकामबरम जो दक्षिण चेन्नई के कलैंगर नगर के निवासी है, जो बीते शनिवार रात को डीएमके के पूर्व जनरल सेक्रेटरी अनवझगन के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक सभा में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता से पेश आए थे। उन्होंनेें भद्दी गालियां और यौन दुर्व्यवहार किया था।
यहाँ उल्लेखनीय है कि उस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री डीएमके के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत एम करुणानिधि की ुपुत्री और सांसद एमके कनिमोझी भी उपस्थित थी। गौरतलब है कि जब भी कोई डीएमके कैडर किसी अन्य दलों के नेताओं या सामान्य लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पाए जाते हैं, डीएमके तुरंत कारवाई करती है। इससे पहले बीजेपी नेता फिल्म अभिनेत्री खुशबू सुंदर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले डीएमके नेता के खिलाफ भी सांसद कनिमोझी ने जहां सार्वजनिक माफी मांगी थी वही पार्टी फोरम में भी महिलाओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार पर कार्यकर्ताओं को चेताया था।

Advertisement