26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Education जेईई-मेन आवेदन में दिया करेक्शन का अवसर

जेईई-मेन आवेदन में दिया करेक्शन का अवसर

iit

-14 जनवरी रात 11 बजे तक किए जा सकेंगे करेक्शन

कोटा. जेईई-मेन के जनवरी सेशन की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने से पहले गुरुवार रात को विद्यार्थियों को आवेदन में करेक्शन का अवसर दिया गया। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विद्यार्थियों के हित को देखते हुए निर्देश जारी किए। आवेदन में करेक्शन की अंतिम तिथि 14 जनवरी, रात 11 बजे तक है। जारी की गई सूचना के अनुसार विद्यार्थी आवेदन में भरी गई जानकारी माता-पिता का नाम, कक्षा 10 व 12 की जानकारी, कैटेगरी संबंधित जानकारी, सेंटर सिटी आदि में बदलाव कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जिनका आधार नम्बर आवेदन करने के दौरान वैरिफाई हो चुका है, वे स्वयं के नाम, जन्मदिनांक एवं लिंग में बदलाव नहीं कर सकते। इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी जिनका आवेदन के दौरान आधार वैरिफाई नहीं हुआ है, वे अपनी जन्मदिनांक एवं लिंग में बदलाव कर सकते हैं।

Advertisement