25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Politics and Current Affairs जेपी नड्डा ने वर्ष 2023 के सभी नौ विधानसभा चुनाव में जीत...

जेपी नड्डा ने वर्ष 2023 के सभी नौ विधानसभा चुनाव में जीत की महत्ता बताई

jp nadda
जेपी नड्डा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए। फोटो सोशल मीडिया

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्ष 2023 के चुनावी कैलेंडर की महत्ता पर जोर दिया है। इस वर्ष नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन विधानसभा चुनावों को 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने पार्टी संगठन से सभी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बंद कमरे में हुई बैठक में नड्डा के अध्यक्षीय संबोधन पर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि नड्डा ने पार्टी नेताओं से यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करने का आह्वान किया कि भाजपा किसी भी चुनाव में न हारे। इस साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ कर दिया है कि पार्टी को अभी से चुनावों की तैयारी में लगना होगा और इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करनी होगी।  पार्टी ने दिल्ली में हुई कार्यकारिणी बैठक में 2024 की रूपरेखा तैयार कर दी है. जोर देकर कहा गया है कि अगर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करनी है तो उसकी शुरुआत इस साल होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव से करनी होगी

Advertisement