26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Literature खूबसूरत खिताब कब देगा…..

खूबसूरत खिताब कब देगा…..

gulab

-चांद शेरी-

chand sheri
चांद शेरी

उनको हुस्न शबाब कब देगा
अब झीलों की आब कब देगा

जिनमें खुशबू हो उन्सों-उल्फत की
मौसम ऐसे गुलाब कब देगा

हो गुजर जिसका बंद जेहनों में
वो किरन आफताब कब देगा

हो चुकी दुश्मनी की हद अब तो
दोस्ती बेहिसाब कब देगा

लोग क्यों भूखे पेट सोते हैं कोई
दसका जवाब कब देगा

मुझको खय्याम जैसा इक ‘शेरी’
खूबसूरत खिताब कब देगा.

Advertisement