26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Education जागरूकता मतदाता ही है सफल लोकतंत्र की नींव

जागरूकता मतदाता ही है सफल लोकतंत्र की नींव

matdata
कोटा.राजकीय कला महाविद्यालय, कोटा में 13 वें मतदाता जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों और मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्त्वावधान  में मतदाता जागरूकता शपथ-ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा सोरल के द्वारा समस्त संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को सामूहिक शपथ दिलवाकर निष्पक्ष और आवश्यक मतदान हेतु प्रेरित किया। शपथ ग्रहण से पूर्व डॉ. विवेक कुमार मिश्र द्वारा सभी को मतदाता जागरूकता अभियान और संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्राचार्य डॉ. सीमा सोरल  द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि एक सफल लोकतंत्र की नींव उस देश के जागरूक मतदाता ही होते हैं। अतः हमें बिना किसी बाहरी प्रभाव के अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इसके बाद मतदाता जागरूकता हेतु महाविद्यालय के  चित्रकला विभाग एवं एनएसएस के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
अंकिता वर्मा, बेबी तरन्नुम, दामिनी गुप्ता , निशा नागर , शिवानी और भावना , ने पोस्टर एवं स्लोगन लिखा । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. जया शर्मा, संयोजक, मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ के द्वारा किया गया।
Advertisement