34.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Education महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

img 20230130 wa0031

कोटा । राजकीय कला महाविद्यालय कोटा में महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें प्राचार्य डॉ सीमा सोरल ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किए तथा सभी संकाय सदस्य मंत्रालयिक कर्मचारी व अन्य ने महात्मा को पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सीमा सोरल ने कहा कि महात्मा का जीवन दर्शन और विचार हम सभी के लिए आदर्श है और सादगी वह सरलता से चलते हुए ही हम सब सही मायने में महात्मा के विचारों पर चल पायेंगे । महात्मा गांधी के विचार भौतिक चकाचौंध व मशीनीकरण और दिखावे की संस्कृति के खिलाफ है उन्होंने जो कहा उसे पहले अपने जीवन में प्रयोग किया । इसलिए उनके सिद्धांत जीवन की प्रयोगशाला से कमाए हुए हैं और आज भी हमें मार्ग दिखाते हैं । वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ शालिनी भारती , डॉ सुमन गुप्ता , डॉ सीमा चौहान , डॉ रमा शर्मा , डॉ अकिला आजाद, डॉ जया शर्मा , डॉ लड्डू लाल मीना , अमिताभ बासु , डॉ विवेक शंकर , डॉ आर. के. गर्ग , डॉ विवेक मिश्र सुमित्रा शर्मा निखिल , महेश जी आदि रहे ।

Advertisement