29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Medical कैंसर को जीरो स्टेज पर पहचान कर ही कैंसर का पुख्ता इलाज...

कैंसर को जीरो स्टेज पर पहचान कर ही कैंसर का पुख्ता इलाज संभव

whatsapp image 2023 02 04 at 16.42.32

विश्व कैंसर दिवस परष् कैंसर का शून्य स्तर पर चिन्हीकरण विषय पर डॉ साहनी की वार्ता

राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर एवं संवेदना रिसर्च फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में सतीश चंद्र अग्रवाल सभागार जयपुर में विश्व कैंसर दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत डॉ आर सी साहनी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पारंपारिक विधियों के अतिरिक्त मौलिक व नवाचार तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जागरूकता पर बल देते हुए कैंसर का शून्य स्टेज पर निदान व उपचार, चित्रों द्वारा समझाते हुए बताया कि कैंसर को जीरो स्टेज पर पहचान कर ही कैंसर का पुख्ता इलाज संभव है।
सेमिनार उपरांत शंका समाधान हेतु एक सत्र रखा गया जिसमें अनेकों प्रश्नों का उत्तर देते हुए डॉ साहनी ने कहा कि जागरूकता के माध्यम एवं सांझे प्रयासों से कैंसर को पराजित करना संभव है।

whatsapp image 2023 02 04 at 16.42.32
प्रारंभ में एडवोकेट महेंद्र शांडिल्य, अध्यक्ष राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर ने तेज गति से बढ़ते हुए कैंसर पर चिंता व्यक्त करते हुए वार्ता का महत्व बताया और कहा कि जागरूकता आंदोलन वक्त की मांग है। अंत में एडवोकेट सियाराम शर्मा ने सेमिनार में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रंगीन चित्रों एवं स्लोगन की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

Advertisement