28 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home nature छाई बसंत बहार

छाई बसंत बहार

whatsapp image 2023 02 07 at 08.21.31 (1)
फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)
कोटा। तेज सर्दी का दौर खत्म होने के साथ अब बसंत ऋतु का सुहावना मौसम नई ताजगी दे रहा है। हर ओर सब कुछ रूमानी हो गया है। कुछ दिनों पहले तक सुबह कोहरे का साया बना रहता था लेकिन अब सूर्य नई ऊर्जा के साथ उदय हो रहा है। पेड और पौधों पर नई कोपलें और फूल खिले हैं।

whatsapp image 2023 02 07 at 08.21.31
फोटो अखिलेश कुमार

चहुंओर वातावरण में तरो ताजगी महसूस हो रही है। वैसे भी बसंत ऋतु को सबसे सुहावना मौसम माना जाता है। इस अवधि में प्रकृति में सब कुछ सक्रिय होता है और हम पृथ्वी पर नए जीवन को महसूस करते हैं। इस मौसम की सुन्दरता और चारों ओर की खुशियाँ मस्तिष्क को कलात्मक बनाती है और आत्मविश्वास के साथ नए कार्य शुरु करने के लिए शरीर को ऊर्जा देती है। सुबह चिड़ियों की आवाज और रात में चाँद की चाँदनी दोनों ही बहुत सुहावने ठंडे और शान्त हो जाते हैं।

Advertisement