26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News सहकार विद् शर्मा हाड़ौती गौरव सम्मान से सम्मानित

सहकार विद् शर्मा हाड़ौती गौरव सम्मान से सम्मानित

whatsapp image 2023 03 12 at 20.04.33

-सावन कुमार टांक-

कोटा। कर्म योगी सेवा संस्थान द्वारा स्थापना वर्ष के उपलक्ष में आयोजित समारोह में आज सहकार विद् रामगोपाल शर्मा को उनकी सहकारिता व स्वंयसेवी संस्थाओं के गठन एवं उनके विकास के क्षेत्र में कोटा संभाग में प्रदत्त की गयी सेवाओं के लिए हाड़ौती गौरव सम्मान से समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह उमराव मल पुरोहित सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में 50 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संस्थान के अध्यक्ष राजाराम, बालकलयाण समिति सदस्य अरुण भार्गव, संवेदना सेवा समिति अध्यक्ष डॉ साहनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement