33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News बालिका को जबरन मोटर साइकिल पर बैठा ले गया, बालिका को किया...

बालिका को जबरन मोटर साइकिल पर बैठा ले गया, बालिका को किया बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश

01

-सावन कुमार टांक-

कोटा। कैथून थाना क्षेत्र से एक बालिका बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कनीज फातिमा के समक्ष प्रस्तुत की गई। ने जिसे राजकीय बालिका गृह में अस्थाई आश्रय दिया गया है।
बालिका ने काउंसलिंग में बताया कि वह दो भाई दो बहने हैं और पिता ईट भट्टा पर काम करते हैं। बालिका ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं यहां 3 महीने से मजदूरी कर रहे हैं।अक्टूबर से उनके साथ एक व्यक्ति भी काम करता है। करीब 3 महीने से उससे जान पहचान है।14 मार्च को 2:00 बजे रात को वह मोटरसाइकिल लेकर आया और बालिका को जबरदस्ती उठाकर कोटा ले गया। मेरी मम्मी ने फोन कर वापस कैथून में आने के लिए कहा उसके बाद वह मुझे वापस ईट भट्टों पर छोड़ गया। बालिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 98 धारा 363 376 आईपीसी तथा पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है बालिका का मेडिकल करवा लिया गया है 164 के बयान के बाद बालिका का पुनर्वास किया जाएगा।

Advertisement