28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News मंजू भराड़िया अध्यक्ष व नीलम तापड़िया महामंत्री निर्वाचित

मंजू भराड़िया अध्यक्ष व नीलम तापड़िया महामंत्री निर्वाचित

whatsapp image 2023 03 18 at 17.57.05

– पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा।पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के आगामी सत्र 2023 से 2025 की चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी चुनाव परिवेश पर्यवेक्षक पश्चिमांचल उपाध्यक्ष मधु बाहेती चुनाव अधिकारी के सानिध्य में निर्विरोध संपन्न हुई। अध्यक्ष मंजू भराड़िया भवानी मंडी, महामंत्री नीलम तापड़िया कोटा, कोषाध्यक्ष किरण लखोटिया एवं संगठन मंत्री निहारिका गगरानी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुंती मूंदडा को लिया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वह संगठन को आगे बढाने के लिए सभी को साथ लेकर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगी। इसके साथ ही समाजिक सरोकार के कार्यों को किया जाएगा। अध्यक्ष मंजू भराड़िया व महामंत्रीद नीलम तापड़िया ने बताया कि पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन की गतिविधियां पूर्व की भांति सुचारू रूप से चलती रहेंगी वहीं वर्तमान परिपेक्ष में जो भी सर्व सम्पति से निर्णय होंगे उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष संतोष तोषनीवाल, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सोमानी सहित कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ से करीब 70 से अधिक बहने उपस्थित थी।

सरकारी विद्यालय में वाटर कूलर भेंट

whatsapp image 2023 03 18 at 17.49.59

कोटा न्यू रक्तदान महादान ग्रुप सेवा संस्थान के द्वारा सरकारी विद्यालय में वाटर कूलर भेंट किया गया। कोटा। न्यू रक्तदान महादान ग्रुप सेवा संस्थान के अध्यक्ष चेतन पाण्डेय ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, कोटा में संस्था के माध्यम से विद्यालय में अध्ययन कर रहे कक्षा 1 से 8 तक 300 विद्यार्थियों के उपयोग हेतु 80 लीटर का वाटर कूलर संस्था के माध्यम से भेंट किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज ऐरन,अध्यक्षता प्रभुदयाल महलौत्रा, विशिष्ट अतिथि चेतन पाण्डेय एंव प्रधानाध्यापक फूलचन्द्र मेघवाल रहे। कार्यक्रम को मां सरस्वती की पूजा अर्चना माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया सभी अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों का विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाओं के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्य चेतन पाण्डेय,रामनारायण कालरा, रिंकू गुप्ता, चन्द्रप्रकाश भावनानी, संजीव मदान, जगदीश गौतम, भरत शर्मा, बलराम सेन, राजवीर सेन, राधेश्याम नकवाल, सोनू सुमन एवं श्रीमती रजनी सेन मौजूद रही।

Advertisement