30.4 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News महर्षि गौतम की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

महर्षि गौतम की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

whatsapp image 2023 03 22 at 19.18.13

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। सांगोद में गौतम समाज के मंदिर पर महर्षि गौतम की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मंदिर से होकर गांधी चौराहा, कोटा रोड सराफा बाजार से पुराने बाजार से होते हुए कार्यक्रम स्थल लुहारों के चौक स्थित साढ़े बारह नाथ के नोहरे में पहुची। जिसके बाद सभी समाज बन्धुओं ने अपने विचार प्रकट किए। उसके बाद वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह और समाज की प्रतिभा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम में सतीश कुमार गौतम, दिनेश कुमार गौतम, नरेश गौतम, बनवारी गौतम, शिवा गौतम, सागर गौतम, ऐश्वर्य, लोकेश राजोरा सहित समाज के लोग व महिलाओं ने भाग लिया।

Advertisement