26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Education डॉ अनिता वर्मा का किया सम्मान

डॉ अनिता वर्मा का किया सम्मान

whatsapp image 2023 03 29 at 17.33.39

कोटा। राजकीय कला महाविद्यालय कोटा के हिंदी विभाग की सह आचार्य डॉ अनिता वर्मा को राजस्थान साहित्य अकादमी के विशिष्ट साहित्यकार सम्मान 2022-23 मिलने पर हिंदी विभाग द्वारा शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सीमा सोरल ने कहा कि हिंदी विभाग निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। डॉ अनिता वर्मा को पुरस्कार मिलना पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

whatsapp image 2023 03 29 at 17.19.18

सहायक निदेशक कालेज शिक्षा डा रघुराज परिहार ने कहा कि शोध और रिसर्च के साथ रचनात्मक उपल्ब्धि महाविद्यालय की ग्रेडिंग के लिए जरूरी है। सभी विभागों को अपनी उपलब्धियों को बढ़-चढ़ कर आगे लाना चाहिए । डॉ अनिता वर्मा ने अपनी लेखकीय दुनिया के बारे में बताते हुए कहा कि यह पुरस्कार मेरी सृजन यात्रा का सम्मान है। लघुकथा कार और कविता के क्षेत्र में रचनात्मक यात्रा के क्रम में आठ पुस्तकें आ चुकी हैं। दर्पण झूठ नहीं बोलता , बोलती आंखें आदि प्रमुख किताबें हैं। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ विवेक शंकर ने बताया कि यह सम्मान पूरे हिंदी विभाग का सम्मान है।

इस अवसर पर डॉ शालिनी भारती , डॉ लालचंद कहार , डॉ सियाराम मीना , डॉ आदित्य कुमार गुप्त, डॉ एल सी अग्रवाल, डॉ हरिओम डॉ के जी महावर , डॉ एच एन कोली वंदना शर्मा डॉ कल्पना शर्मा, डॉ सीमा गुप्ता आदि की गरिमामय उपस्थिति में यह सम्मान कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का संयोजन विवेक मिश्र ने किया।

Advertisement