25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home nature प्रेम के सभी हैं भूखे

प्रेम के सभी हैं भूखे

-अखिलेश कुमार-

(फोटो जर्नलिस्ट)

कोटा। कोचिंग सिटी के स्टेशन क्षेत्र स्थित उम्मेद भवन के जंगल में वन्य जीव सांभर अच्छी संख्या में हैं। जंगल का यह सबसे सुंदर प्राणियों में है। इसके सींग आकर्षण का प्रमुख केन्द्र होते हैं।

whatsapp image 2023 04 10 at 09.09.54
फोटो अखिलेश कुमार

हिंसक नहीं होने के कारण कई बार ये सडक पर भी निकल आते हैं और दुर्घटना का शिकार भी हुए हैं। जंगल में मनुष्य के बढते दखल के बाद तो यह वन्य जीव की बजाय पालतु पशु जैसा व्यवहार करने लगे हैं।

whatsapp image 2023 04 10 at 09.09.54 (1)
फोटो अखिलेश कुमार

मनुष्य को देखकर भागने के बजाय ये उनके पास चले आते हैं। यदि आप इन्हें खाने के लिए फल या घास जैसी वस्तु प्रस्तुत करें तो आपके पास चले आएंगे। चाहे मनुष्य हो या अन्य जीव किसे प्रेम भरा व्यवहार अच्छा नहीं लगता।

whatsapp image 2023 04 10 at 09.09.54 (2)
फोटो अखिलेश कुमार

यही अखिलेश कुमार की आज की इस जीव की क्लिक की गई फोटो से महसूस होता है।

Advertisement