26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News व्यापारी से लूट के आरोपी गिरफ्तार

व्यापारी से लूट के आरोपी गिरफ्तार

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यापारी से साढ़े 5 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया है।उद्योग नगर थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि व्यापारी के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाले जितेंद्र सुमन (26) व पूर्व कर्मचारी पवन कहार (21) को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी कृष्णा (21) को बापर्दा गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पवन 2 साल पहले व्यापारी के यहां काम करता था। जबकि जितेंद्र सुमन पिछले 3-4 साल से व्यापारी के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। पवन ने जितेंद्र के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। जितेंद्र सुमन व्यापारी की लोकेशन के बारे में पवन को जानकारी देता रहता था। वारदात वाले दिन भी जितेंद्र ने व्यापारी विकास जैन की लोकेशन अपने साथी पवन को बताई। पवन एक गली के साइड में खड़ा हो गया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को ऑपरेट करता रहा। पुलिस इस मामले में 3 आरोपियों सहित दो नाबालिगों को पकड़ चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये था मामला-
10 अप्रैल को व्यापारी विकास जैन, बैंक में कलेक्शन के पैसे जमा कराने जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार दिखाकर व्यापारी विकास जैन से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में 5 लाख 83 हजार व एक चेक रखा हुआ था। घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा था। जिसके बाद आज आरोपी पवन कहार, कृष्णा, जितेंद्र सुमन को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक बाइक व लूट की रकम बरामद की।

Advertisement