34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture सूरजपोल गेट से बड़े देवता जी की हवेली तक हेरीटेज वॉक...

सूरजपोल गेट से बड़े देवता जी की हवेली तक हेरीटेज वॉक का आयोजन 18 को

-विश्व विरासत दिवस पर होगा आयोजन

कोटा। विश्व विरासत दिवस पर 18 अप्रैल मंगलवार को हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। हेरिटेज वॉक के आयोजक सर्वेश सिंह हाडा के अनुसार हेरिटेज वॉक मंगलवार प्रातः सात बजे सूरजपोल दरवाजे से शुरू होगीं और बड़े देवता जी की हवेली तक जाएगी। इस दौरान हेरिटेज वॉक में शामिल लोगों को पुरानी जेल, झाला हाउस, सरोला हाउस, छोटे देवता जी की हवेली, गढ पैलेस तक की ऐतिहासिक जानकारी विशेषज्ञ इतिहास विद बताएंगे। इतिहास और पुरातत्व और गौरवशाली परंपरा में रुचि रखने वाले इसमें भाग ले सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण शुल्क सौ रुपए रखा गया है। इस तरह की कई हेरिटेज वॉक का समय-समय पर आयोजन हो चुका है और लोग उत्साह से इसमें भाग लेते हैं। यह ज्ञान, जानकारी तथा घुमक्कडी और अपने इतिहास से प्यार करने वालों का आयोजन है।

Advertisement