26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home nature हीरामन बोले राम—राम

हीरामन बोले राम—राम

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

फोटो जर्नलिस्ट
हीरामन तोता जिसका वैज्ञानिक नाम सिटाकुला यूपैट्रिया है, भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिणपूर्वी एशिया में मिलने वाली एक तोते की जाति है। यह आकार में भारत का सबसे बड़ा तोता है। यह तोता झालावाड जिले के गागरोन किले में बहुतायत से पाया जाता था। इसी वजह से इस खूबसूरत पक्षी को गागरोन का तोता भी कहा जाता था। ये तोते सामान्य तोतों से आकार में दोगुने होते हैं तथा इनका रंग भी अधिक गहरा होता है इनके पंखों पर लाल निशान होते हैं। नर तोते के गले के नीचे गहरे काले रंग की और ऊपर गहरे लाल रंग की कंठी होती है। कहा जाता है कि गागरोन किले की राम-बुर्ज में पैदा हुए हीरामन तोते बोलने में बड़े दक्ष होते हैं। यहां के तोते मनुष्यों के बोली की हूबहू नकल कर लेता है। लोग इसे पालने के बाद राम—राम, नमस्कार जैसे शब्द सिखा देते थे। यह हूबहू नकल करता है और ऐसा लगता कि कोई मनुष्य ही आपको राम—राम कर रहा है। पहले गागरोन का तोता लोग घरों में पालते थे। लेकिन इनकी संख्या कम होने तथा इनका पालना अवैध होने से अब कम देखने को मिलता है। यहां तक कि कई लोग तो कंधे पर बिठाकर घूमते दिखाई देते थे। तोता पालना वैसे ही अवैध है जैसा कि मैना और फिंच को रखना है।

whatsapp image 2023 05 10 at 09.24.49
फोटो अखिलेश कुमार

तोते अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, ओशिनिया, दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य और दक्षिण अमेरिका सहित सभी उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय महाद्वीपों और क्षेत्रों में पाए जा सकते हैं।

Advertisement