24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News गर्मी के तेवरों से सूनी पड़ी सड़कें

गर्मी के तेवरों से सूनी पड़ी सड़कें

-ए एच जैदी-

zaidi
ए एच जैदी

(नेचर प्रमोटर)
वैशाख के महीने में गर्मी ने जितनी राहत दी थी ज्येष्ठ के महीने में उतनी ही कसर निकाल ली। रविवार को गर्मी के तेवरों के कारण गली और सडकें सूनी पडी रहीं।

whatsapp image 2023 05 21 at 13.54.48
पाटनपोल बाजार में पसरा सन्नाटा। फोटो ए एच जैदी

हालांकि इसमें रविवार के अवकाश का भी योगदान रहा। जो किसी मजबूरी वश निकले भी तो तीखी सूर्य की किरणों और बदन झुलसाने वाली लू के थपेडों का सामना करना पडा।

whatsapp image 2023 05 21 at 13.54.53 (1)
कोचिंग एरिया में धूप से बचने के लिए छाता लगाए गुजरते स्टूडेंट। फोटो ए एच जैदी

हालांकि पर्यावरण के लिहाज से मौसम के अनुसार सर्दी, गर्मी और बारिश का पर्याप्त होना जरुरी है लेकिन लगातार दिन प्रतिदिन पारा जिस तेजी से बढता जा रहा है उससे जन जीवन हलकान है।

Advertisement