26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota Railway कोटा रेलवे का स्वच्छता पखवाड़ा अभियान जारी

कोटा रेलवे का स्वच्छता पखवाड़ा अभियान जारी

kota station
रेल यात्रियों की समझाईश करते हुये।

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता को सबकी जिम्मेदारी बताने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में कोटा मंडल में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा लगातार जारी है।
इस क्रम में रविवार,18 सितम्बर को मंडल के समस्त स्टेशनों पर डिजिटल माध्यम से उदघोषणा की गई जिससे यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा यात्रियों को अच्छी स्वच्छता की आदतों का पालन करें।
रेलवे कर्मचारियों ने कोटा के स्टेशन परिसर पार्सल कार्यालय,गार्ड एवं लोको पायलट लाबी,रंनिंग रूम तथा लोको रेलवे कालोनी को साफ करने का कार्य किया। इसके साथ-साथ मंडल के इंद्रगढ़ मोतिपुरा चौकी,सवाई माधोपुर,बून्दी,भरतपुर,भवानी मंडी के स्टेशन परिसर को साफ किया गया तथा कोटा सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को कपड़ों के थैले बांटकर पालीथीन का उपयोग न करने के लिय् लोगों को जागरूक किया गया।

Advertisement