26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota Railway इंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ दो एक्सप्रेस यात्री गाड़ियों का ठहराव

इंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ दो एक्सप्रेस यात्री गाड़ियों का ठहराव

train
file photo

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। राजस्थान के बूंदी जिले में इंद्रगढ़ नगर में माता जी के प्राचीन मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्थाओं और नवरात्र महोत्सव के दौरान मेला भरने के कारण यहां बड़ी संख्या में यात्रियों के आने जाने के कारण पश्चिमी-मध्य रेलवे ने भी खास प्रबंध किए हैं इसके तहत इंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर नवरात्रि के दौरान द्रुतगति की यात्री गाड़ियों के ठहराव की व्यवस्था की है ताकि इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर यात्रियों को इन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन से सफर करने में आसानी हो और यात्री गाड़ियों में भीड़भाड़ से भी उनको मुक्ति मिल सके।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि रेल प्रशासन ने कोटा मंडल के इंद्रगढ़ स्टेशन पर कल से पांच अक्टूबर तक यहां आयोजित होने वाले नवरात्र मेला के अवसर पर प्रतिदिन दो जोड़ी एक्सप्रेस-सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव दिया गया है जिससे यात्रियों को भीड़ का सामना ना करना पड़े ।
श्री मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 12955 मुम्बई सेन्ट्रल से जयपुर को जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन का 27 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक कोटा मंडल के इंद्रगढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन सुबह 8:49 बजे आगमन कर 8:50 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12956 जयपुर से मुम्बई सेन्ट्रल को जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन का 28 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक कोटा मंडल के इंद्ररगढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन शाम 4:24 बजे आगमन कर 4:25 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
श्री मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनल से बरौनी को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का 27 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक कोटा मंडल के इंद्ररगढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन दोपहर 1:45 बजे आगमन कर 1:47 बजे प्रस्थान करेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या 19038 बरौनी से बांद्रा टर्मिनल को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का 27 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक कोटा मंडल के इंद्रगढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन सुबह 11:06 बजे आगमन कर 11:08 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
श्री मालवीय ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों को नवरात्र मेला की भीड़ को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि उक्त ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन,पूछताछ नं 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे।

Advertisement