24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture दुर्गा पूजा महोत्सव : गरबा और डांडिया के साथ-साथ भक्तिमय हुआ चेन्नई

दुर्गा पूजा महोत्सव : गरबा और डांडिया के साथ-साथ भक्तिमय हुआ चेन्नई

durga pandal

-विष्णु देव मंडल-

विष्णु देव मंडल

(स्वतंत्र पत्रकार एवं व्यवसायी)
चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई महानगर में दुर्गा पूजा हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दुर्गा माता के पंडाल सजाए गए हैं। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के अवसर पर दुर्गा पूजा की धूम चारों तरफ नजर आई।
जहां मां दुर्गा के पंडालों में भजन -कीर्तन सुंदरकांड पाठ का वाचन हो रहा था, वहीं कई इलाकों में गरबा डांडिया के अवसर पर महिलाएं और पुरुषों ने गरबा खेल रहे थे।
कोलातूर के एक अपार्टमेंट के मैदान में हजारों लोगों की भीड़ थी, जहाँ लड़के लड़कियां, गरबा और डांडिया पर जमकर नाचे। कार्यक्रम संध्या 7.00 बजे से शुरू होकर रात्रि 11.00 बजे तक चला।

उतर चेन्नई के तंडियारपेट अयप्पा स्वामी मंदिर के प्रांगण में राम भक्त मंडल रायपुरम के द्वारा सुंदरकांड वाचन का प्रोग्राम रखा गया था जिनमें भक्त मंडली ने सुंदरकांड वाचन किया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। वहीं कोरल मर्चेंट गली स्थित जैन भवन में दुर्गा पूजा के अवसर पर संध्या 7. 00 बजे से लेकर 11 .00 बजे तक मां दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया था। वहां भारी संख्या में भक्तजन माता की जागरण में हिस्सा लिए, भीड़ इस कदर बढ गयी के दर्शकों को खड़े होने का जगह नहीं मिल रहा था!
एमकेबी नगर एसके महल में रामभक्त महिला मंडल द्वारा माता की चौकी प्रस्तुत की गई। राम भक्त महिला मंडल रायपुरम के द्वारा मां दुर्गा के सभी रूपों का वर्णन गीत और संगीत के द्वारा किया गया जिनमें सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए कार्यक्रम 7. 00 बजे से शुरू होकर 10.30 बजे तक हुआ। इस बीच 8 .30 बजे महाआरती आयोजित की गई।

माधवरम राजाजी स्ट्रीट में भी भक्तों ने दोपहर 3. 00 बजे से ही प्रभु भक्ति भजन और माता के श्रृंगार में माता की चौकी प्रस्तुत की गई। यहां भी सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।
उल्लेखनीय है कि यह सभी आयोजन सप्तमी के अवसर पर किया गया था। आयोजक मंडल का कहना था आगामी अष्टमी और नवमी के रोज भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जिनमें कई मशहूर कलाकार माता जागरण के अवसर पर उपस्थित होंगे।

Advertisement