28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Aapno Rajasthan छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिलाइके…

छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिलाइके…

whatsapp image 2024 03 31 at 08.56.44
sufi singar mukhtiyar ali

-राजस्थान दिवस पर सूफियाना कलाम और भक्ति गायन ने किया अभिभूत

-सूफी गायक मुख्तियार अली की शानदार प्रस्तुति

कोटा। राजस्थान दिवस की संध्या पर शनिवार को किशोर सागर की बारादरी पर ख्यातनाम सूफी गायक मुख्तियार अली ने अपने सूफियाना कलाम और संगीत की नाना विधाओं से सम्मोहित किया। राजस्थान दिवस पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में नगर विकास न्यास एवं पर्यटन विभाग की ओर से यह आयोजन किया गया।
संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी, जिला प्रशासन, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारियों एवं गणमान्य जनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रख्यात गायक और सूफी गायकी को विश्व पटल पर मुखर करने वाले मुख्तियार अली ने कबीर, मीरा और बुल्ले शाह के भक्ति गायन को अपने अंदाज में सजाकर प्रस्तुत किया जिस पर श्रोता देर तक झूमते रहे। सूफियाना गायकी का फिजा में ऐसा रस घुला कि देर तक श्रोता इसका आनंद लेते रहे। शास्त्रीय संगीत, शेर कव्वाली और सूफियाना संगीत का बेजोड़ तालमेल देर तक समां बांधे रहा। “चदरिया झीनी रे झीनी..” बोलों वाले कबीर के पदों से कभी उन्होंने जीवन के सत्य और गूढ रहस्यों को छुंआ तो हकीकी इश्क में डूबे ” छाप तिलक सब छीनी …मतवाली कर दीनी रे तोसे नैना मिलाइके से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इसी रंग में रंग कर” ये जो हल्का-हल्का सुरूर है.. एक पल चैन ना आवे सजना तेरे बिना.. और नित खैर मंगा सोनिया मैं तेरी.. की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उपनिदेशक पर्यटन विकास पंड्या, पर्यटन अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। ख्यात नाम ग़ज़ल गायक रोशन भारती, जर्मन पर्यटक भी उपस्थित रहे।

sufi
मतदाता जागरूकता का संदेश और शपथ
कार्यक्रम में कलाकार मुख्तियार अली ने मतदाता जागरूकता का संदेश आमजन को दिया वही संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ने मतदाता शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन नीता डांगी ने किया।

Advertisement