29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture जब तक राम नहीं आते तब तक मैं ही हीरो हूं

जब तक राम नहीं आते तब तक मैं ही हीरो हूं

mela
दशहरा मैदान में सीना ताने रावण का कुनबा। फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(पत्रकार एवं फोटोग्राफर)
कोटा। राजस्थान के कोटा का ऐतिहासिक दशहरा मेला सज धजकर तैयार है। दशहरा मैदान में लंकापति रावण का कुनबा अंतिम युदृध के लिए तैयार है। शाम को गोधूली वेला में भगवान श्रीराम असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के लिए अपनी सेना के साथ रावण और उसके परिवार को वध करेंगे।

mela 01
दशहरा मैदान में रावण का कुनबा देखने पहंुचे लोग खिलौने खरीदते हुए। फोटो अखिलेश कुमार

कोरोना के प्रकोप के कारण दो साल दशहरा मेला का आयोजन नहीं किया गया था। अबकी बार भव्य आयोजन के लिए कोई कसर नहीं छोडी गई है। रावण और उसके कुनबे के पुतले खडे करने के लिए सैंकडों श्रमिकों को कडी मशक्कत करनी पडी। दशहरा के दिन सुबह लोग सजे धजे रावण के पुतले को देखने के लिए दशहरा मैदान पहंुंचे।

mela 2
दशहरा मैदान में सजी खिलौने की दुकानें। फोटो अखिलेश कुमार

उन्होंने कंकरी मारने की रस्म भी निभाई। बच्चों के आकर्षण का केन्द्र खिलौने और अन्य सामग्री के विक्रेताओं ने सुबह से ही अपनी स्टाल सजा ली। जो लोग सुबह रावण और उसके पुतलों को देखने पहंुचे उन्होंने लगे हाथ खिलौनों की भी खरीदारी की।

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted