25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News कोटा थर्मल में काम के दौरान गिरकर घायल हुए श्रमिक की मौत

कोटा थर्मल में काम के दौरान गिरकर घायल हुए श्रमिक की मौत

tharmal shramik
मोर्चरी पर हंगामा करते लोग

-अमित पारीक-
कोटा। कोटा थर्मल में ठेकेदार के पास कार्यरत एक श्रमिक की मौत को लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में हंगामा हो गया। श्रमिक 28 सितंबर को थर्मल में ठेकेदार के पास कार्य करते समय गिरकर घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर श्रमिक के साथी और परिजन एकत्र हो गए। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस हंगामे की सूचना पर मोर्चरी पहंुची। मुआवजे की मांग को लेकर श्रमिक के साथियों ठेकेदार और थर्मल प्रशासन के बीच बातचीत जारी थी।

Advertisement