26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News बजरंग दल हिन्दू समाज की रक्षा के लिए कटिबद्ध रहेगा

बजरंग दल हिन्दू समाज की रक्षा के लिए कटिबद्ध रहेगा

bajrang dal

 -रामबाबू मालव-

(प्रचार प्रमुख,विहिप )

कोटा।  विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल चित्तौड़ प्रांत की बैठक कोटा स्थित मालव धाकड़ छात्रावास मे सम्पन्न हुयी। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के तौर पर विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम जी, प्रांत संगठन मंत्री व धनराज जी प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह जी नागदा रहे। प्रांत के भिन्न – भिन्न ज़िलों मे हर 6 महीनों मे इस प्रकार की बैठकों का आयोजन किया जाता हैं। इस बार बैठक का आयोजन कोटा में किया गया इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कोटा मे आयोजित इस बैठक मे राजाराम जी ने देश मे बढ़ रही हिन्दू विरोधी घटनाओं के विषय मे कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुवों पर मार्गदर्शन किया और हिन्दू समाज को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया । साथ ही उन्होंने कहा कि बजरंग दल उनके साथ प्रथम पंक्ति मे साथ खड़ा रहेगा और कानून के दायरे मे रहकर आपकी रक्षा करेगा ।  गौरक्षा, धर्मांतरण, लवजिहाद जैसे अनेक विषय पर बजरंग दल अग्रणी भूमिका निभा रहा है और निभाता रहेगा।

अपने उद्द्बोधन मे उन्होने यह याद दिलाया की कैसे राम जन्मभूमि के आंदोलन के प्रारम्भ मे राम जानकी रथ यात्रा के विरोध मे यात्रा रोकने हेतु धमकिया मिल रही थी तब उसकी रक्षा के लिए बजरंग दल का जन्म हुआ था। उन्होने कहा कि  किसी भी हिंसा से हिन्दू समाज डरने वाला नहीं हैं। हिन्दू समाज का शौर्य और पराक्रम ऐसे किसी भी चुनौतियों को समाप्त करने के लिए पर्याप्त हैं। बजरंग दल का प्रमुख कार्य ऐसे शौर्य पराक्रम को निरंतर जागरूक करना और जागरूक रखना हैं।

पूज्य संतो ने जब विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना की थी तब उन्होने एक उद्देश्य निश्चित किया था की हिन्दू समाज पर जब भी संकट आएगा तब विश्व हिन्दू परिषद ने प्रथम पंक्ति मे सामने खड़े रहकर हिन्दू समाज की रक्षा करनी चाहिए। और परिषद का युवा विभाग बजरंग दल इस कार्य के लिए नित्य सिद्ध रहेगा। इस दौरान बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक, प्रांत सहसंयोजक योगेश रेनवाल, विहिप के अध्यक्ष श्रीनाथ मित्तल, मंत्री मोहन मालव,प्रचार प्रमुख रामबाबू मालव,बजरंग दल संयोजक मुकेश शर्मा, सह संयोजक राजू सुमन सुरक्षा प्रमुख अनिल झाझोट, जगदीश नागर,भानु ,बृजेश चक्रधारी ओम बैरवा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement