26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota Railway कोटा मंडल में नये डीआरएम मनीष तिवारी ने संभाला कार्यभार

कोटा मंडल में नये डीआरएम मनीष तिवारी ने संभाला कार्यभार

मनीष तिवारी भारतीय रेलवे यातायात सेवा 1994 बैच के रेल अधिकारी है। अपनी रेल सेवा के दौरान भारत सरकार के गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं रेलवे बोर्ड कार्यकारी निदेशक(पी.जी.) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है ।

drm
डीआरएम मनीष तिवारी

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के नये मंड़ल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष तिवारी ने मंगलवार को मंडल कार्यालय में पहुँचकर पदभार ग्रहण किया।
पदग्रहण के बाद एक बैठक में श्री तिवारी ने कोटा रेल मंडल के सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। मंडल सभाग्रह में आयोजित एक समारोह में स्थानीय अधिकारियों ने विदा देते निवृत्तमान डीआरएम पंकज शर्मा द्वारा अब तक की सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हे कोविड़ की अवधि में एक सराहनीय नेतृत्व प्रदान करने वाले अधिकारी बताया। सभाग्रह में उपस्थित शाखा अधिकारियों ने उनको शांत एवं कार्य के प्रति लगनशील एवं सुन्दर व्यक्तित्व वाला अधिकारी बताया और भविष्य के शुभकामनाओं के साथ बधाई दी। मनीष तिवारी भारतीय रेलवे यातायात सेवा 1994 बैच के रेल अधिकारी है। अपनी रेल सेवा के दौरान भारत सरकार के गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं रेलवे बोर्ड कार्यकारी निदेशक(पी.जी.) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है ।
नवागंतुक डीआरएम का स्वागत अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओएंडए) मनोज जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (टीएंड आई) राघवेन्द्र सारस्वत, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक तुषार सारस्वत, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक आर. के. प्रजापत,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) संजय यादव सहित समस्त शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement