29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Farming ग्राम सभा को संवैधानिक दर्जा दिलाने पर सहमति के लिए दिल्ली में...

ग्राम सभा को संवैधानिक दर्जा दिलाने पर सहमति के लिए दिल्ली में अगले माह बैठक

kisan

कोटा। किसान प्रतिनिधियों ने कोटा में आयोजित तीन दिवसीय वैचारिक चिंतन बैठक में ग्राम सभा को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए व्यापक सहमति हेतु किसान संगठनों की राजधानी दिल्ली में नवम्बर माह में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। लोकतंत्र की सफलता के लिए ग्राम सभा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के लगभग तीस – चालीस किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने आम सहमति से कोटा में प्रस्ताव पारित कर ग्राम सभा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए व्यापक सहमति हेतु किसान संगठनों की राजधानी दिल्ली में नवम्बर माह में बैठक आयोजित करने का फैसला किया है।
आयोजित वैचारिक चिंतन बैठक में विभिन्न राज्यों कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात राजस्थान, बिहार, दिल्ली, हरियाणा आदि से दयानंद पाटिल, विरेन्द्र सिंह डडु, इरफान जाफरी,दया किशन शर्मा, दशरथ कुमार, दलजीत कौर, राजकुमार भारत सहित स्थानीय किसान नेता चौथमल नागर,सुरज मल नागर, दिनेश गौतम, ऊंकार नागर आदि प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Advertisement