28 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Politics and Current Affairs कांग्रेस राजस्थान में इतिहास रचेगी- काजी निजामुद्दीन

कांग्रेस राजस्थान में इतिहास रचेगी- काजी निजामुद्दीन

whatsapp image 2023 09 30 at 07.57.37

. -देवेंद्र यादव-

devendra yadav
देवेंद्र यादव

राजस्थान चुनाव विधानसभा की घोषणा अब किसी भी समय हो सकती है, कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप देने जुट गई है। कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकारों की बैठके जारी हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, जीतने वाले प्रत्याशियों की टोह लेने के लिए, विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आवेदन करने वाले संभावित प्रत्याशियों से आमने सामने बात कर रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन गुरुवार 28 सितंबर को अपने प्रभार वाले कोटा लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। मृदु भाषी काजी निजामुद्दीन ने कोटा संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आवेदन करने वाले प्रत्याशियों से बात की। कार्यकर्ता और संभावित प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की सादगी से प्रभावित हुए और कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों ने काजी निजामुद्दीन को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में कोटा लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी। पार्टी किसी को भी प्रत्याशी बनाए कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रत्याशी को एकजुट होकर जिताएगी। काजी निजामुद्दीन ने कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों के संकल्प का आदर करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि कांग्रेस प्रदेश में लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाकर नया इतिहास रचेगी।
काजी निजामुद्दीन का कोटा संसदीय क्षेत्र का दौरा रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र को लेकर सुर्खियों में रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता बतिया रहे थे कि काजी निजामुद्दीन ने विशेष रूप से रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र का दौरा क्यों किया जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से काजी निजामुद्दीन जिला मुख्यालय पर मिले और रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से काजी निजामुद्दीन रामगंज मंडी मैं जाकर मिले।
रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है। यहां से कांग्रेस अभी तक केवल दो बार विधानसभा का चुनाव जीती है। रामगंज मंडी क्षेत्र से कांग्रेस दो दशक से नहीं जीत रही है। रामगंज मंडी क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां से लगातार तीन बार से लगातार भाजपा चुनाव जीत रही है। कांग्रेस इस बार इस विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करना चाहती है। कांग्रेस लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन कांग्रेस को रामगंज मंडी विधानसभा सीट को जीतने की तैयारी कर रही है।
लंबे समय से कांग्रेस लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय है। लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन बड़े ही गोपनीय तरीके से रामगंज मंडी सीट जीतने के लिए जीतने के लिए रणनीति बना रहा है।
काजी निजामुद्दीन के रामगंज मंडी दौरे के समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देशराज मीणा प्रदेश सचिव पुरोहित और जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।
काजी निजामुद्दीन को रामगंज मंडी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आश्वस्त किया है कि इस बार रामगंज मंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस इतिहास रचेगी और भारी मत से कांग्रेस जीतेगी। रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्ष अजीत पारख और शराफत मेव के नेतृत्व में काजी निजामुद्दीन का भव्य और जोरदार स्वागत किया।
देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted